फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आशु पुरी हत्या मामले में झलेड़ा से युवक काबू, तीन दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

हत्या के प्रयास मामले में आशु पुरी के तीन न्यायिक हिरासत में भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बहुचर्चित आशु पुरी हत्या के मामले में झलेड़ा निवासी युवक महेश कौशल को पुलिस के गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महेश कौशल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। बताया जा रहा कि महेश कौशल आशु पुरी को गोली मारने वाले पक्ष का साथी है। हालांकि वारदात में उसकी क्या भूमिका रही, इसकी पुलिस जांच कर रही है। उधर, गोली मारने वाले गुट से तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोपी तीन युवकों को भी शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


गोलीकांड को अंजाम देने वाले गुट का एक आरोपी गुरजीत मान निवासी सनोली पहले से गिरफ्तार है। गोली मारने का आरोपी परविंद्र निवासी सनोली और पुरजिंद्र उर्फ पिंदू दोनों पीजीआई में गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं। दूसरी ओर आशु पुरी गुट से पुलिस ने बीते दिनों तीन आरोपियों को पंजाब के रोपड़ से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के साथ उनकी एक कार भी जब्त की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपांशु शर्मा, अभी पुरी, नितिश सभी निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना के तौर पर हुई है। 19 नवंबर को लाल सिंगी में हुए आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आशु पुरी के साथियों ने गोली चलाने वाले पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आशु पुरी पर गोली चलाने वाले परविंद्र और उसके साथी पुरजिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में आशु पुरी सहित उसके छह साथियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है। बीते मंगलवार शाम को इनपुर के आधार पर रोपड़ में की कार्रवाई में तीन आरोपी पकड़े गए। इसके बाद शनिवार को आरोपी महेश कौशल को काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में कुछ और गिरफ्तारियों होनी है। कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें