फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश एकत्रित करने वाले युवक लाखों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एवं इंश्योरेंस कंपनी की राशि एकत्रित करने वाले युवक की ओर से करीब साढे़ चार लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विभिन्न फर्मों की एकत्रित की हुई राशि को बैंक में जमा करवाने का काम करता था। इस दौरान आरोपी युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एवं इंश्योरेंस कंपनी की लाखों रुपये की राशि में जमा नहीं करवाई है।
आरोपी युवक पर कंपनी के लाखों रुपये की गड़बड़ी के आरोप हैं। वहीं मामले की शिकायत कंपनी के एक अधिकारी ने एसपी ऊना सौंपी है। वहीं, पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कंपनी के अधिकारी विक्रम सचदेवा निवासी नंगल जिला रोपड़ पंजाब ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने संतोषगढ़ नगर का एक युवक कैश एकत्रित करने के लिए काम पर रखा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी युवक ने ऑनलाइन शापिंग कंपनी एवं इंश्योरेंस कंपनी की एकत्रित की करीब साढ़े चार लाख रुपये की राशि युवक ने जमा नहीं करवाई है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 420, 408 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें