फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग व व्यायाम से कम होती हैं 90 प्रतिशत बीमारियां: बलदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन बुधवार को योग और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

डॉक्टर बलदेव सिंह ने ने कहा कि रोजाना दो घंटे योग और व्यायाम करने से 90 प्रतिशत बीमारियां कम हो जाती है। इसके उपरांत जिला सूचना एवं शिक्षा अधिकारी शारदा सारस्वत ने एचआईवी, नशा मुक्त भारत व कोरोना जैसी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में परिवहन विभाग ऊना की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर लघु नाटक पेश किया गया। एआरटीओ राजेश कौशल ने युवाओं को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा ऊना के प्रबंधक विनीत राणा ने बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला युवा संयोजक अधिकारी सुमन लता, स्वदेश मेमोरियल स्कूल जखेड़ा के प्रधानाचार्य अजित वत्स, नेहरू युवा विकास सभा सासन के प्रधान सुरिंदर कुमार, नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोखगढ़ के अध्यक्ष नवीन महेश, अंबेडकर युवा क्लब धुसाड़ा के अध्यक्ष शुभम जस्सल, नौजवान युवा क्लब लुथड़े के अध्यक्ष भूषण, सुमिता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें