फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा शुरू

विज्ञापन
क्सरे मशीन का लोकार्पण करने के दौरान एक्सरे मशीन के बारे में जानकारी लेते हुए स्थानीय विधायक - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में लोगों को एक्स-रे सुविधा बुधवार से मिलनी शुरू हो गई है। आधुनिक मशीन से चंद मिनटों में ही मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। विधायक बलबीर चौधरी और हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचकर आठ लाख रुपये की डिजिटल मशीन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एक एक्स-रे भी किया गया। पिछले काफी समय से चिंतपूर्णी और आसपास गांव के लोगों की मांग थी कि चिंतपूर्णी अस्पताल में एक्स-रे मशीन की सुविधा लोगों को दी जाए। विधायक बलबीर चौधरी के प्रयासों से चिंतपूर्णी अस्पताल में नई डिजिटल मशीन स्थापित हो पाई है। विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि नई एक्स-रे मशीन चिंतपूर्णी अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए लगा दी गई है।
लोगों को अब सहूलियत मिलेगी। उन्होंने एक्स-रे मशीन पर खर्च होने वाली धनराशि मंजूर करने के लिए मंदिर ट्रस्ट का भी आभार जताया। इस नई एक्स-रे मशीन लगने से एक दर्जन गांवों के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में और ज्यादा बेहतर सुविधाएं जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेत्री नर्वदा जसवाल, बीएमओ अंब राजीव गर्ग, नारी की प्रधान अलका संधू, उपप्रधान होशियार सिंह, बधमाना के प्रधान सूरम सिंह, छपरोह की प्रधान शशिबाला, सीनियर डॉ. नीनू नरूला, डॉ. शिवा लखनपाल, लैब तकनीशियन दर्शन सिंह, नीतीश खन्ना, सुमन लता, निरंजन कालिया, एसएचओ आशीष पठानिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें