ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
प्रबंधन की तरफ से ब्लॉक में उपकरण स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके अलावा मार्च माह तक ब्लॉक को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ही निर्माण कर रही कंपनी की तरफ से कार्य किया जा रहा है।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार उपलब्ध होगा। इसके बाद आपात स्थितियों में मरीजों को पीजीआई या बड़े चिकित्सा संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1800 वर्ग मीटर भूमि पर 50-बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर 16.52 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
ब्लॉक में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, एचडीयू, वेंटिलेटर तथा हर बेड पर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध होगी। इसके स्थापित होने से जिला ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को ऊना में ही बेहतर उपचार जिला स्तर पर ही मिल जाएगा।