फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही-टकारला सड़क पर बिजली के तार ऊंचे करने का काम शुरू

Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बिजली बोर्ड ने बड़ूही से टकारला सड़क पर बिजली के तार ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने भविष्य में संबंधित विभाग के अधिकारियों से आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जनहित में विकास कार्य करने की मांग की है ताकि लापरवाही के कारण कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो।
रविवार को भी बिजली के तार नीचे होने से एक ट्रक चपेट में आने से बाल-बाल बचा है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता ने उठाया था। इसके बाद बोर्ड के अधिकारी हरकत में आए और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया। सड़क ऊंची होने से बिजली के तार गाड़ियों को छू रहे थे जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे थे। ग्रामीणों ने बोर्ड के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के जेई विनय कुमार ने बताया कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और सभी तार आवश्यक ऊंचाई पर लाए जाएंगे। जिससे गाड़ियों को आने—जाने में परेशानी न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें