फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी होली मेला : 15 हजार भक्तों ने टेका माथा

Tue, 11 Mar 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब में माथा टेकती संगत। संवाद
विज्ञापन
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेला के चौथे दिन लगभग पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हालांकि अभी मेला क्षेत्र पूरी तरह नहीं भर पाया है। मुख्य बाजार के अतिरिक्त अन्य अस्थायी दुकानों पर भी अभी ज्यादा रौनक नहीं है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आता जाएगा, मेला क्षेत्र पूरी तरह से भर जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सजग है।
पंजाब के लुधियाना से मेले में आए श्रद्धालु सुखबीर सिंह, मोगा से आए कुलतार सिंह, तरतारन से आए सलेख सिंह आदि का कहना है कि इस बार मेला प्रबंधन की तरफ से प्रबंध पहले की अपेक्षा बेहतर हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में लगे हैं। वहीं गगरेट के शिवबाड़ी चौक और बने दी हट्टी में भी पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस मेला में पड़ोसी राज्य पंजाब से हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष आते हैं।
उधर मेला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि मेला में व्यवस्थाओं पर प्रशासन हर वक्त नजर रखे हुए है। मेला सुचारू रूप से चल रहा है। इस मौके पर तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें