नारी क्षेत्र में बच्चों के ऑनलाइन कार्य को जांचने के लिए पहुंचे सीएचटी सत्येंद्र।
- फोटो : Una
नारी (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारी के अध्यापक घर-घर जाकर ऑनलाइन पढ़ाई की जांच कर रहे हैं। यह पहल स्कूल के सीएचटी सत्येेंद्र मिन्हास ने की है। स्कूल के चार अध्यापक वार्ड वाइज स्कूल के सभी 105 बच्चों का काम चेक कर रहे हैं। कमियां होने पर उन्हें समझाया भी जा रहा है।
कोरोना के कारण इन दिनों पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। इसे प्रभावी बनाने के लिए घर-घर जाकर शिक्षक काम चेक कर रहे हैं। राज्य पुरस्कार से सम्मानित सीएचटी सत्येंद्र मिन्हास बच्चों की पढ़ाई कोरोना काल में भी प्रभावित न हो, इसके लिए कार्य कर रहे हैं। अन्य अध्यापक भी उनका साथ दे रहे हैं।
उनके इस प्रयास को अभिभावक भी खूब सराह रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अध्यापकों के प्रयास से ही बच्चों को सही शिक्षा मिल पाती है। इसे सुनिश्चित करने के लिए अध्यापक काफी मेहनत कर रहे हैं। सीएचटी सत्येंद्र मिन्हास का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी को निभाने का काम कर रहे हैं। बच्चों को कोरोना काल में ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है। इस दौरान किए कार्य को भी घर जाकर चेक किया जा रहा है ताकि बच्चों केे सही तरीके से समझ आ सके।
छोटी कक्षा में यदि पढ़ाई मात्र औपचारिकता रहेेगी तो आने वाले समय में बच्चों को दिक्कतें रहेंगी। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बच्चा स्कूल में पढ़ाए जाने वाली हर चीज को सही तरीके से समझे और उसे जाने। इसे जांच के लिए ही घर पहुंचकर चेक किया जा रहा है। वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान राम कुमार और उप प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि नारी प्राथमिक स्कूल के अध्यापक बच्चों की पढ़ाई के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। इन अध्यापकों की मेहनत जरूर रंग लाएगी। उन्होंने अध्यापकों के प्रयास की सराहना की है।