फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से महिला झुलसी

Mon, 30 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उपमंडल के आदर्श नगर में एक 26 वर्षीय महिला आग से बुरी तरह झुलस गई। जबकि, आग बुझाने के दौरान उसका पति भी करीब पंद्रह फीसदी झुलस गया है। महिला को आग कैसी लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति अश्विनी निवासी अठवां रोड आदर्श नगर अंब के मुताबिक सोमवार सुबह जब वह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था तो इसी दौरान उनकी पत्नी रितु कुमारी आग लगने पर रसोई घर से चिल्लाती हुई बाहर निकलीं। इस पर उसने तुरंत उस आग को बुझाया।
विज्ञापन


आग से झुलस जाने के चलते उसे सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि आग कैसी लगी है, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, जांच अधिकारी एएसआई स्वरूप जरियाल ने बताया कि महिला बयान देने की हालत में नहीं है। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें