woman arrested with 90 gram ganja in nagal una
नंगल। नंगल पुलिस ने राजनगर में बुधवार को एक महिला को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सब इंसपेक्टर नवदीप कौर ने कहा कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के उदेश्य से नंगल के राजनगर स्थित वरुण देव मंदिर के निकट झोपड़ बस्ती में एक गुप्ता सुचना के आधार पर छापा मारा गया।
इस दौरान भागने का प्रयास करती एक महिला को पकड़ कर तलाशी ली गई। इस दौरान महिला के कब्जे से 900 ग्राम गांजा बरामद किया। महिला की पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। प्राथमिक पूछताछ में महिला ने माना कि बरामद गांजा वह मैहतपुर से बेचने के लिए लाई थी। मामले में आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ जारी है।