फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का कोई वजूद नहीं दिखता, मिशन रिपीट होगा: टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल में आप का कोई वजूद दिखाई नहीं देता है। प्रदेश में भी भाजपा मिशन रिपीट फतह कर सत्ता में फिर से काबिज होगी। हरोली भाजपा की ओर से आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए टंडन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हरे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस कार्यक्रम के साथ महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। अभियान के तहत घर-घर जाने का प्रण लिया है। कार्यकर्ता यात्रा निकालते हुए एक-एक घर जाएंगे। बूथ अध्यक्ष व पालक, बीएलओ के घर में नेम प्लेट लगाएंगे। हर घर के अंदर जयराम सरकार व स्थानीय क्षेत्र की उपलब्धियों का पत्रक दिया जाएगा।
आप की मंडी रैली को लेकर उन्होंने कहा कि आप ने एक रैली की है तो भाजपा ने बुधवार को 68 रैलियां की है। अपनी तरफ से आप ने दस्तक देने का प्रयास किया है, लेकिन जनता जानती है कि केंद्र व राज्य में एक ही दल की सरकार हो बेहतर विकास होता है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से शुरू यह कारवां आज वट्ट वृक्ष बन चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने भी कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने हरोली में हुए विकास कार्य भी गिनवाए। जनसभा में संजय टंडन ने 90 वर्षीय प्रकाश चंद को सम्मानित किया। प्रकाश चंद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, महामंत्री गुलविंद्र गोल्डी, रणजीत, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष कमल सैनी, जिला परिषद सदस्य रमा देवी, ओंकार नाथ, बीडीसी अध्यक्ष रजनी देवी उपाध्यक्ष सतीश राणा, लखबीर लक्खी, जसविंदर गोगा, भाजयुमो अध्यक्ष रजत राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें