फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के सहयोग से जिले को ड्रग और अपराध मुक्त बनाएंगे : सचिन

Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आईपीएस अधिकारी सचिन हीरेमठ ने सोमवार को जिला ऊना में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिट्टे के खिलाफ जो मुहिम चलाई गई है, उसे धरातल पर अमलीजामा पहनाना पहली प्राथमिकता होगी। ऊना जिला को ड्रग मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे और इसमें आम जनमानस की सहभागिता दर्ज की जाएगी ताकि सामूहिक प्रयास से ऊना जिला को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा है कि इस दिशा में नशे के खात्मे को लेकर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी और इसमें आमजन पुलिस का हर स्तर पर सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना जिला सीमावर्ती राज्यों की सीमा के साथ सट्टा होने के चलते कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त करेगी। नशा तस्करी पर पूरी लगाम कसी जाएगी पर इसमें लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें