फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा बाजार की नालियां बनीं मुसीबत, नहीं हो रही सफाई

Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। बंगाणा बाजार क्षेत्र में नालियों की बदहाल स्थिति अब आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने और निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से गंदा पानी नालियों में जमा है। हालात इतने खराब हैं कि बाजार से गुजरना लोगों के लिए दूभर हो गया है लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

नालियों में जमा कीचड़, प्लास्टिक कचरा और सड़ा-गला अपशिष्ट दुर्गंध मार रहा है। जगह-जगह जमा गंदा पानी मच्छरों का प्रजनन केंद्र बन चुका है। जिससे कई रोग फैलने का आंशका बढ़ गई है। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार इस प्रकार से रखे।



बालकृष्ण डोगरा का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि शाम के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि कई बार पंचायत और संबंधित विभागों को शिकायतें दी गईं लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन


मदन लाल शर्मा ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से नालियों की सफाई करवाई जाए। निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


पूर्व पंचायत प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि समस्या ध्यान में है। इसके निपटारे के लिए उचित कदम जल्द उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें