फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धुंध के साथ सर्दी के मौसम का आगाज, बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
ऊना में धु़ध के बीच सुबह के समय लाईटें जला जाते वाहन चालक।संवाद
विज्ञापन
सुबह-शाम पड़ रही धुंध, वाहन चालकों को सतर्कता से गाड़ी चलाने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में सुबह और शाम पड़ रही धुंध से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय अपने कार्य स्थलों पर जाने वाले लोगों को सुबह ही वाहनों की लाइटों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में धुंध का प्रकोप बढ़ेगा। बुधवार को भी सुबह से जिलाभर में धुंध छाई रही। इस दौरान सुबह 11 बजे के बाद ही लोगों को सूर्य देवता के दर्शन हो पाए। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में धुंध पड़ने की संभावना है।
जिले में सर्दियों का आगाज धुंध के साथ हुआ है। बीते कई तीन दिन से जिले में धुंध का प्रकोप जारी है। हालांकि, अभी धुंध की समस्या सुबह व शाम ही देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे बाद लोगों को धुंध से निजात मिल रही है। दूसरी तरफ जिले में काफी समय से बारिश न होने के कारण लोगों शुष्क सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह ऊना शहर, गगरेट, हरोली व अंब में धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड दर्ज हुआ। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में सुबह शाम धुंध बढ़ने की संभावना है।
विनोद शर्मा, मौसम समन्वयक ऊना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें