फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर लगेगा व्हील लॉक

विज्ञापन
ऊना शहर में रेड लाइट चौक के समीप सड़क किनारे खड़े एक वाहन पर लगाया गया व्हील लॉक। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में अब बेतरतीब सड़क किनारे पार्किंग करना वाहन मालिकों को महंगा साबित होगा। ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों पर व्हील लॉक लगाएगी। हालांकि व्हील लॉक का उपयोग पुलिस पहले भी करती थी, लेकिन अब इसे लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समय जिला मुख्यालय में पार्किंग स्थलों के अभाव में अधिक लोग वाहन सड़क किनारे पार्क करते हैं। सड़क किनारे येलो लाइन के अंदर पार्किंग पर तो पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन कुछ लापरवाह लोग फोरलेन के एक-एक लेन पर वाहन पार्क कर चले जाते हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस एक बार फिर से व्हील लॉक का सहारा ले रही है। इससे बेतरतीब पार्किंग से छुटकारा मिल सकेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जिला मुख्यालय में सब्जी मंडी से लेकर कॉलेज तक और हमीरपुर रोड पर अस्पताल तक एक-एक लेन पर वाहनों की पार्किंग रहती है। इस वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतें पेश आती हैं।
मंगलवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने रोटरी चौक के पास एनएच पर खड़ी एक गाड़ी पर व्हील लॉक लगा दिया। व्हील लॉक लगने के बाद वाहन चालक इसे खुलवाए बिना गाड़ी को आगे नहीं ले जा सकता है। ऐसे में नजदीकी ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर इन्हें खुलवाने को संपर्क करना होगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ इसे खोलने के बाद ही गाड़ी मौके से ले जाई जा सकेगी। वाहन चालक को गलत पार्किंग का चालान भी भुगतना होगा। इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए जाने वाले वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जा रहा है। नियमानुसार इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे स्थित ट्रैफिक ऑफिस में करें संपर्क
ऊना शहर में यदि किसी वाहन पर व्हील लॉक लगाया जाता है तो वाहन चालक को पुराने बस अड्डे स्थित ट्रैफिक ऑफिस में संपर्क करना होगा। यहां से कर्मी मौके पर आकर व्हील लॉक खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें