फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ककराणा में निजी भूमि में हुआ खैरों का कटान

Sat, 14 Sep 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की थानाकलां ग्राम पंचायत के तहत पड़ते ककराणा के बलदेव सिंह पुत्र सिर सिंह, संत राम पुत्र कर्म चंद की मलकीयत भूमि से वीरवार देर रात को अज्ञात लोगों ने हरे खैरों के लगभग एक दर्जन के करीब खैर काटकर रातोंरात गायब कर दिए। अवैध खैर कटान किसने किया और कौन-कौन लोग इस वारदात में शामिल हैं, कहा नहीं जा सकता है। काटे गए खैरों के इतने मोछे किस गाड़ी में गए और किसने खरीदे, इसकी भी किसी को खबर नहीं।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। मौके पर टीम सदस्यों को भेजा गया और जांच जारी है, जो भी लोग इस वारदात में पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वन विभाग के डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि मामला निजी भूमि से संबंधित है। इसके बावजूद भी वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें