फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में अनधिकृत किताबों से पढ़ाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

स्कूलों के औचक निरीक्षण में कई स्कूलों में मिल रहीं अनधिकृत किताबें
विभाग ने कहा, बोर्ड से मान्यता प्राप्त किताबों से ही बच्चों को पढ़ाएं
भविष्य में ऐसा मामला पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के स्कूलों में अनधिकृत किताबों से विद्यार्थियों को पढ़ाने के मामलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बीते दिनों विभागीय टीमों की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में कई निजी और कुछ सरकारी स्कूलों में अनधिकृत पुस्तकों से पढ़ाई कराए जाने के मामले सामने आए हैं। इस पर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एनसीईआरटी पुस्तकों का ही उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में कई ऐसे निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनकी मान्यता हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से है, लेकिन वहां बच्चों को स्कूल प्रबंधन अपनी मर्जी की किताबें पढ़ा रहा है। इसके लिए विशेष दुकानों का भी चयन किया गया है, जहां से ही अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इन दुकानों के अलावा जिले में कहीं और ये किताबें उपलब्ध नहीं होतीं।
अभिभावकों को यह कहकर गुमराह किया जाता है कि बच्चों की बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए ये किताबें जरूरी हैं। इस कारण अभिभावक भी मजबूरी में महंगे दामों पर किताबें खरीद लेते हैं। इसके अलावा कुछ सरकारी स्कूलों में भी अनधिकृत पुस्तकों से पढ़ाई कराने के मामले सामने आए हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग की टीमों की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं। इसी को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सख्त चेतावनी देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में केवल मान्यता प्राप्त एनसीईआरटी किताबों से ही पढ़ाई कराई जाए। भविष्य में यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें