फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया गोसदनों का निरीक्षण

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा जिला ऊना के विभिन्न गौसदनों का निरीक्षण करते ? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने जिला ऊना के गोसदनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोसदन संचालकों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों के साथ बनगढ़ पंचायत में प्रस्तावित गोसदन की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बनगढ़ गोसदन के नाम दो कनाल भूमि हस्तांतरित हो चुकी है जबकि इसके साथ लगती 25 कनाल भूमि को गोसदन के लिए स्थानांतरित करने के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास कमेटी की तरफ से कटोहड़ कलां में संचालित किए जा रहे गोसदन में निर्माणाधीन शेड और चार दीवारी के कार्य का भी निरीक्षण किया और शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अशोक शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में पांच गोशालाओं का विस्तार कर इन्हें गोसदनों के रूप में विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये उपायुक्त एवं आयुक्त माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के माध्यम से दिए गए हैं ताकि बेसहारा पशुधन को जल्द आश्रय मिल सके। इस अवसर पर सहायक निदेशक परियोजना डॉ. सुरेश धीमान और सहायक निदेशक प्रसार डॉ. उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें