फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मलाहत रेलवे अंडर पास के नीचे दिसंबर 15 के बाद गुजर सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मीटर शेष बचा कंक्रीट के बक्सों को मिट्टी में धकेलने का कार्य, बाद में बनाई जाएगी सड़क
विज्ञापन


क्रॉसर
डेढ़ माह तक स्थानीय लोगों को करना पड़ेगा अभी इंतजार
कार्य को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर जुटा रेलवे बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में नेशनल हाईवे-503ए पर मलाहत रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे बोर्ड ने कार्य की रफ्तार तेज करते हुए अब अंतिम चरण में कंक्रीट के बक्सों को हाइड्रोलिक जैक का उपयोग कर मिट्टी में धकेलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवल चार मीटर बक्सों को धकेलने का कार्य शेष है।
रेलवे अंडरपास बॉक्स पुसिंग एक आधुनिक निर्माण तकनीक है, जिसमें हाइड्रोलिक जैक की सहायता से पहले से निर्मित आरसीसी बॉक्स को रेलवे ट्रैक के नीचे धीरे-धीरे धकेला जाता है। इस विधि की विशेषता यह है कि इससे रेल यातायात में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। बॉक्स पुशिंग पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। अनुमान है कि संपूर्ण कार्य पूरा होने में लगभग 40 से 45 दिन का समय लगेगा। इस कारण वाहन चालकों को अंडरपास से होकर गुजरने के लिए अभी डेढ़ माह और इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में अंडरपास मार्ग बंद होने के चलते पीरनिगाह और मलाहत जाने वालों को करीब दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जनसमस्याओं को देखते हुए सितंबर में प्रदेश सरकार के सचिव अभिषेक जैन ने भी स्थल का निरीक्षण किया था और रेलवे अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मलाहत रेलवे अंडरपास का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। चार मीटर बॉक्स पुशिंग का कार्य शेष है। इसके बाद सड़क निर्माण शुरू होगा। पूरा कार्य 40 से 45 दिन में पूरा कर लिया जाएगा ताकि नए साल से पहले लोगों की परेशानी समाप्त हो सके। -पवन पालेवाल, सहायक मंडल अभियंता, सरहिंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें