फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-धर्मशाला मार्ग पर बस और कार में भिड़ंत

विज्ञापन
दिलवां में सड़क हादसे के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम दिलवां के समीप एक बस और कार में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में ऊना से बड़ूही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस और कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों वाहनों को साइड में लगवाकर जाम खुलवाया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस और कार चालक के बीच कुछ देर तक कहासुनी भी हुई, मगर बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
इस कारण किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में ओवरटेकिंग के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर गति सीमा के कड़े पालन और चेतावनी साइन बोर्ड लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। एक सप्ताह में ऊना-धर्मशाला मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें