फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बॉर्डर पर बिना जांच गाड़ियों ने किया प्रवेश

विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब सीमा पर बिना जांच हिमाचल में प्रवेश करते वाहन। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पंजाब से सटे ऊना जिले के मैहतपुर बॉर्डर पर शनिवार को बिना जांच के ही वाहन हिमाचल में प्रवेश करते नजर आए। शनिवार को वीकेंड पर हिमाचल आने वाले वाहनों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही।
विज्ञापन

शनिवार शाम 5:30 बजे शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार पर पंजाब और दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन बेरोकटोक हिमाचल में प्रवेश कर रहे थे। किसी भी वाहन की किसी प्रकार की कोई जांच-पड़ताल नहीं हो रही थी। बॉर्डर पर हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी कोई संख्या नोट नहीं की जा रही थी। इससे पहले हिमाचल पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आते थे। प्रत्येक वाहन की जांच के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा था। शनिवार को इस प्रकार की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। हालांकि प्रवेशद्वार पर महिला तथा पुरुष पुलिस जवान तैनात थी।
मैहतपुर प्रवेशद्वार से रोजाना सैकड़ों वाहन प्रवेश करते हैं। इससे पूर्व जिन गाड़ियों को रोककर उनकी जांच की जा रही थी। उनके नंबर रजिस्टर पर नोट किए जा रहे थे। शनिवार शाम को ऐसा कुछ भी देखने में नहीं मिला।
विज्ञापन

संदिग्ध वाहन की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मैहतपुर में नाका स्थापित किया गया है। पुलिस जवान तैनात हैं। केवल संदिग्ध वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी वाहनों की जांच पड़ताल करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें