फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यापकों ने फोन पर अभिभावकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। क्षेत्र के स्कूलों में 15 से 18 साल के विद्यार्थियों के टीकाकरण अभियान को लेकर रविवार को भी अध्यापक तैयारियों में जुटे रहे। इस दौरान अध्यापकों से सभी बच्चों के घर फोन कर अभिभावकों को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया और उनके मन में चल रही शंकाओं को दूर किया। साथ ही स्कूलों में बच्चों और उनके अभिभावकों को उचित दूरी के साथ बैठाने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही कक्षाओं को सैनिटाइज भी किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने टीकाकरण अभियान सही तरीके से चलाने के लिए योजना भी बनाई। उन्होंने टीकाकरण के लिए आने वाले सभी विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बंगाणा उपमंडल के गांव बसाल में सोमवार को बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। रविवार को स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया और कक्षाओं को भी सैनिटाइज किया गया। स्कूल में 15 से 18 वर्ष वाले कुल 184 विद्यार्थी हैं। इनमें नौवीं क्लास के 7 बच्चे, दसवीं के 20 बच्चे, ग्यारहवीं के 82 बच्चे और 12वीं के 75 बच्चे शामिल हैं। प्रधानाचार्य कश्मीर सिंह ने बताया कि अध्यापकों ने सभी बच्चों के माता-पिता को फोन कर टीकाकरण के बारे में जानकारी दी और समय पर स्कूल पहुंचने के लिए कहा। उधर, रावमापा सलोह में भी सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। यहां 15 से 18 वर्ष आयु के कुल 228 बच्चे हैं। सभी बच्चों को अपने साथ फोन और आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया है। यहां पीटीए की मीटिंग कर सभी बच्चों के अभिभावकों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कौशल ने बताया कि बच्चों को सुबह ब्रेकफास्ट करके आने और अपने साथ लंच बॉक्स लाने के लिए कहा गया है। सारे स्कूल की सफाई करके सैनिटाइज कर दिया गया है। उधर, रावमापा भदसाली में 129 बच्चों का आज टीकाकरण होगा। सभी अभिभावकों और बच्चों को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया है। यहां अध्यापकों की ड्यूटिया लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें