फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री के पास पहुंचा ऊना का तापमान

विज्ञापन
ऊना में भंयकर गर्मी के दौरान आइसक्रीम खा कर राहत महसूस करती छोटी बच्ची।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। गर्मी की मार ने जिले के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को ऊना का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री को पार कर गया। तीखी धूप से सुबह 11 से लेकर शाम पांच बजे तक लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

तीखी गर्मी के कारण सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या कम होने लगी है। लोग शीत पेय से गर्मी शांत करने के प्रयास में दुकानों में जा रहे हैं। लगातार पड़ रही तेजी धूप किसानों के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। कई क्षेत्रों में तो तेज धूप के कारण गेहूं की फसल सूख चुकी है। जहां सिंचाई की व्यवस्था है वहां भी किसानों को तीन से चार दिन छोड़कर सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर मौसम की मार फसलों पर पड़ती नजर आ रही है।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों तीखी धूप से बचने के लिए अब चार पहिया वाहनों में ही सफर करना सुरक्षित मान रहे हैं। वहीं पैदल जाने वाले लोग भी छातों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को भी जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।
विज्ञापन

मार्च महीने से पड़ रही लगातार तेज धूप ने जहाम आम जनजीवन को प्रभावित किया तो वहीं किसानों के लिए भी चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। इस समय गेहूं और आलू की फसल खेतों में है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है वहां फसल धूप के प्रकोप से सूख चुकी है और यहां पैदावार 40 से 50 प्रतिशत तक गिरने की संभावना है। वहीं जिन खेतों में सिंचाई की व्यवस्था है वहां किसानों को चार से पांच दिन छोड़कर सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में बड़े किसानों को तो लगातार सिंचाई के लिए खेतों में रहना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी का असर अभी इसी तरह रहेगा। निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ऊना में तेज गर्मी के दौरान छाता लेकर जाती युवतियां।संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें