फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंडरावाला की बरसी को लेकर सरहदी क्षेत्रों में चौकस दिखी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। जिले के साथ पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को जांच के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस जवानों और खुफिया एजेंसियों ने पैनी निगाह बनाए रखी। ऊना में सुरक्षा को लेकर यह चौकसी खालिस्तान समर्थक रहे दिवंगत अलगावादी नेता भिंडरावाला की बरसी को लेकर बरती गई।
मैहतपुर के स्थानीय शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस जवानों ने पंजाब से आने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखी और संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही हिमाचल में उन्हें एंट्री दी गई। पंजाब के साथ लगते सीमा क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतती दिखी।
विज्ञापन

बता दें कि पड़ोसी राज्य पंजाब में पिछले कुछ समय से खालिस्तान समर्थकों की सक्रियता लगातार बढ़ी है। हिमाचल में भी खालिस्तान समर्थकों की देश विरोधी हरकतों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को पूरी तरह से चौकन्ना रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पंजाब के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद ही पंजाब से आने वाले वाहनों को हिमाचल में प्रवेश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें