फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गेहूं बीज की नई ग्रेडिंग मशीनें शुरू, किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपये अधिक मिलेंगे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के टकारला और पेखुबेला में गेहूं बीज की ग्रेडिंग की दो नई मशीनें शुरू हो गई हैं। कृषि विभाग ऊना मशीनों से किसानों को गेहूं बीज की ग्रेडिंग की निशुल्क सुविधा देगा। टकारला में बीते पांच दिनों में नौ सौ क्विंटल बीज की ग्रेडिंग की जा चुकी है। पेखुबेला केंद्र पर वीरवार से कार्य शुरू हो गया है। यहां स्थापित मशीन पर बीज ग्रेडिंग का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। हालांकि टकारला में पुरानी ग्रेडिंग मशीन भी है, लेकिन उसकी क्षमता और तकनीक नई मशीन के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन


नई मशीन के स्थापित होने के बाद एक दिन में करीब 700 क्विंटल गेहूं की ग्रेडिंग करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। इस सुविधा से न केवल किसानों को गेहूं के बीज की ग्रेडिंग का लाभ उचित समय में मिलेगा। इससे उनके धन और समय की बचत भी होगी। दूसरी ओर कृषि विभाग भी समय रहते इस कार्य को संपन्न कर पाएगा। जिला कृषि विभाग गेहूं की बीज की पैदावार के लिए किसानों को दो प्रकार के बीज उपलब्ध कराता है। इसमें सर्टिफाइड और दूसरा फाउंडेशन स्तर का बीज किसान उगाते हैं।

इसके बाद विभाग किसानों से बीज को तय मूल्य अनुसार ग्रेडिंग कर मापदंडों की जांच के बाद खरीद करता है। बीते वर्ष सर्टिफाइड बीज का मूल्य यहां 2,750 रुपये और फाउंडेशन बीज 2,850 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया गया। इस बार ढाई और तीन सौ रुपये के लाभ के साथ सर्टिफाइड बीज 2,950 और फाउंडेशन बीज का 3,150 रुपये क्विंटल पर निशुल्क ग्रेडिंग कर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
किसान अच्छे से साफ करके लाएं बीज
किसानों की सुविधा के लिए दो नई ग्रेडिंग सुविधा को शुरू कर दिया गया है। इससे पेखुबेला और टकारला में गेहूं बीज की ग्रेडिंगमें तेजी आएगी। किसान गेहूं बीज को अच्छी तरह से साफ कर लेकर आएं और ग्रेडिंग मापदंडों के अनुसार लेकर पहुंचे। इससे किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें