ऊना में भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए तरनताल में नहाते हुए युवक। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आलम यह है कि अब दिन के साथ मध्यरात्रि तक तेज गर्मी का असर महसूस हो रहा है।
जानकारी अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.06 डिग्री सेल्सियस रहा। पहले दिन में गर्मी तो रात और सुबह हल्की ठंडक लोगों को राहत दे रही थी, लेकिन अब मध्यरात्रि तक दिन में पड़ रही गर्मी का असर दिख रहा है। दिन के समय लोग बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। रोजाना के काम निपटाने के लिए बाहर निकले लोग भी दोपहर के समय सफर करने से बच रहे हैं। विद्यार्थी भी दोपहर के समय गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।