फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में पकड़े युवक के लिंक खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक मामले में पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार युवक के साथियों की तलाश में जुटी हुई है। युवक के लिंक खंगाले जा रहे हैं। उक्त युवक को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल चेकअप करवाया। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम आरोपी की फोन कॉल और बैंक डिटेल भी खंगाल रही है। युवक किन-किन के संपर्क था, यह पता लगाया जा रहा है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में ऊना पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले पुलिस ने गगरेट से एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद दूसरी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग की ओर से गठित एसआईटी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऊना अर्जित सेन ठाकुर भी शामिल हैं और उनकी अगुवाई में ही जिला पुलिस ने दो गिरफ्तारियां की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें