फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कहासुनी से हाथापाई तक पहुंचा विवाद, ऊना बस अड्डे पर भिड़े एचआरटीसी और निजी बस कर्मी; देखें वीडियो

Wed, 09 Sep 2026 01:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Una Bus Driver Conductor Dispute: ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे में बुधवार को एचआरटीसी और निजी बस चालक-परिचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और बस अड्डे में कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की वजह पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
एचआरटीसी और प्राइवेट बसों के ड्राइवर-कंडक्टर्स में चले लात-घूंसे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एचआरटीसी और निजी बस से जुड़े चालक-परिचालक आपस में उलझ गए। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से आईएसबीटी परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


घटना के दौरान बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों का ध्यान भी विवाद की ओर चला गया। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट तक मामला कैसे पहुंचा। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस अड्डे पर सार्वजनिक रूप से हुई इस झड़प के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।

फिलहाल घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें