फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: अब 108 एंबुलेंस में ही मिलेगी एंटी स्नेक वेनम, हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Wed, 09 Sep 2026 07:45 AM IST
Krishan Singh आशुतोष डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

प्रदेश में सांप के डसने की घटनाओं में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सांप के डसने की घटनाओं में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब 108 एंबुलेंस में ही एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उपचार मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इस सुविधा से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में संचालित करीब 250 एंबुलेंस में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


108 एंबुलेंस को कॉल करते समय यदि किसी व्यक्ति को सांप ने डसा है तो इसकी जानकारी कॉल सेंटर को देना जरूरी होगा। सूचना मिलने के बाद संबंधित एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा जाएगा। एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपनी ओर से सीधे एंटी स्नेक वेनम नहीं लगाएंगे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मरीज की स्थिति और सांप के डसने की जानकारी के आधार पर चिकित्सक से फोन पर परामर्श लिया जाएगा। चिकित्सक की सलाह के बाद ही मरीज को एंटी स्नेक वेनम दी जाएगी। इसके बाद मरीज को आवश्यक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

सांप के डसने के मामलों में समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अस्पताल दूर होने से कई बार उपचार मिलने में देरी हो जाती है। ऐसे में एंबुलेंस में ही एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होने से मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले उपचार मिल सकेगा। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप ठाकुर, निदेशक, एनएचएम हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें