फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, सरकार को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड शुरू करने की है योजना
विज्ञापन

अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट की भी होगी जल्द तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। साथ ही अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन खोलने की मांग भी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा गर्भवती महिलाओं को देने के लिए अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट को तैनात करने के लिए भी उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों अस्पताल में नई ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित होने के बाद अब अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए भी कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में बंगाणा उपमंडल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में जल्द ही एक सोनोलॉजिस्ट की तैनाती भी की जाएगी जो गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड रोजाना करेगा। दूसरी तरफ अस्पताल में कैंटीन की सुविधा शुरू करने के लिए भी प्रक्रिया तेज हो गई है। इसे लेकर भी उच्च अधिकारियों के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा गया है ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बेहतर खाने की सुविधा भी मिल सके। बीते दिनों हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी इन मुद्दों को उठाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोट्स
सीएचसी थानाकलां में अल्ट्रासाउंड मशीन और कैंटीन की सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें