फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार जख्मी

Sun, 16 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के बसाल एवं अंब में दो सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बसाल में दो कारों की टक्कर में एक युवती सहित तीन घायल हो गए। शनिवार देर शाम  हिसार, हरियाणा निवासी निखिल अहूजा, सुभाष एवं यामिनी गाड़ी में सवार होकर अंब की ओर जा रहे थे।

बसाल के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस कारण तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन


वहीं अंब के नैहरियां में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति की पहचान गंगा राम निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें