फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत कोटला गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की वारदात में दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कोटला गांव के प्रेम चंद ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कर्रवाई है कि वीरवार रात वह कहीं जा रहा था। घर से निकलते ही इसके गांव की लीला देवी, सिकंदर कुमार, पुष्पा देवी और विद्या देवी ने जमीन के विवाद के कारण उसका रास्ता रोक कर इसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं।
दूसरे पक्ष की ओर से लीला देवी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात उसके गांव के प्यारे लाल, प्रेम चंद, अनीता देवी, सरोती देवी, इंदु बाला और अनीता देवी ने जमीन के विवाद के कारण उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें