फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवालिक एवेन्यू चौक पर दो कारों की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू चौक के पास, पंच हनुमान मंदिर के निकट बीती देर रात दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, हालांकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद दीपक नंदा ने बताया कि यह हादसा एक दिल्ली नंबर और एक हिमाचल नंबर की कार के बीच हुआ। दोनों गाड़ियां ऊना की दिशा से आ रही थीं। हिमाचल नंबर की कार धीमी रफ्तार में चल रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रही दिल्ली नंबर की कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उसने पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही नया नंगल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें