संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन से संबंधित ट्रक संचालकों ने बुधवार तहसील परिसर के समक्ष पासिंग फीस में बढ़ोतरी के लिए विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ ट्रक संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान उपमंडलाधिकारी के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पासिंग फीस में की गई भारी वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ढ़ेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पुरानी गाड़ियों की पासिंग फीस को एक हजार से बढ़ाकर 13,500 रुपये कर दिया है।
अगर पंजाब सरकार ने केंद्र के इस निर्णय को लागू कर दिया तो पहले से ही घाटे की मार झेल रहे ट्रक ऑपरेटरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस निर्णय को पंजाब में लागू न किया जाए।
इस मौके पर निर्मल सिंह निम्मा, सुच्चा सिंह सैनी, जसपाल सिंह, जुझार सिंह भंगल, अमरजीत सिंह वालिया, सुखविंद्र सिंह, भाग सिंह, बलबीर सिंह, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, दीपक शर्मा और सरबजीत सिंह मौजूद रहे।