फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत छह गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। क्षेत्र के हम्मेवाल के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ माता जालफा देवी दरबार जाते हुए श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो रविवार को पलट गया। हादसे में चालक समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को जालफा देवी मंदिर जाते हुए अचानक एक श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक व ऑटो सवार छह श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के एक बाद चालक को पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य मनमोहन सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में बीनेवाल से परिवार सहित माता जालफा देवी के दरबार नतमस्तक होने आए थे। नंगल आने पर उन्होंने एक ऑटो को किराये पर लिया, लेकिन शनि देव मंदिर के निकट पहाड़ी क्षेत्र शुरू होते ही चालक का नियंत्रण खो गया और ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो में सवार दो बच्चों को छोड़ सभी को गंभीर चोटें आई है। बता दें कि माता जालफा देवी मार्ग पर पुलिस जवान तैनात कर पहाड़ी रास्ता शुरू होते ही गाड़ियों के आने जाने पर रोक लगा दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें