अंब के तहत भैरा में ट्रक और बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौत हो
गई। मृतक की पहचान शमशेर मोहम्मद पुत्र सरदार अली निवासी धुसाड़ा के रूप
हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया
है। मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शमशेर मोहम्मद निवासी धुसाड़ा शुक्रवार रात नंदपुर से
ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कि लिंक रोड भैरा के समीप पीछे से आ रहे एक
ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे शमशेर बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे
के बाद घायल बाइक सवार को 108 की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया
कि हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। उन्होंने
बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई
शुरू कर दी है।