फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर चौक से साबरमती के लिए सीधी ट्रेन हुई रवाना

विज्ञापन
दौलतपुर चौक से साबरमती को रवाना होने से पहले रेल। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक से साबरमती गुजरात तक सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। जिससे जनता में खुशी की लहर है। उक्त ट्रेन प्रतिदिन साबरमती से चलकर अगले दिन 11:45 बजे दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर वापसी में उसी दिन 2:25 बजे दौलतपुर चौक से चलकर अगले दिन 14:55 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

इससे पहले 03:40 बजे दौलतपुर चौक स्टेशन से उक्त ट्रेन जयपुर के लिए चलती थी, लेकिन इस के विस्तारीकरण के बाद दौलतपुर चौक-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन नंबर 19717-19718 व 0911/12 साबरमती-अजमेर सुपरफास्ट को मर्ज किया गया है। अब उक्त ट्रेन 2.25 पर दौलतपुर चौक से चलेगी और करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दौलतपुर चौक से अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, माउंट आबू रोड मेहसाणा से होते हुए साबरमती (अहमदाबाद) पहुुंचेगी।
उधर, मंगलवार को दोपहर बाद 2:25 पर सीधे साबरमती के लिए उक्त ट्रेन पहली बार रवाना हुई। उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के निदेशक सुमीत शर्मा ने बताया कि उक्त रेल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र दौलतपुर चौक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जिला मेहसाणा से होते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र साबरमती (अहमदाबाद) तक जाएगी। जिससे प्रदेश के सैकड़ों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट
पर्यटन, रोजगार व अन्य सुविधाओं में होगा इजाफा: अनुराग ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल व विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। हिमाचल से बार-बार इस रेल को साबरमती तक विस्तार करने की मांग आ रही थी। इस पर बीते दिनों यह मामला रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से साझा किया। रेल मंत्री ने अनुरोध को अपनी सहर्ष स्वीकृति देते हुए जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर रेलसेवा का साबरमती (अहमदाबाद) तक विस्तार का शुभारंभ कर दिया है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को मिली यह सौगात कई लोगों को सुविधा देने के साथ पर्यटन व रोजगार को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगी। इस ट्रेन के माध्यम से वर्तमान में लोग हिमाचल के शक्ति पीठ मां नयना देवी, चिंतपूर्णी व ज्वाला जी तक दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वहीं, ट्रेन के जयपुर जाने के कारण सालासर, बालाजी और खाटू श्याम के दर्शन की सुविधा मिल रही है। माउंट आबू और साबरमती को ब्रह्माकुमारीज का बड़ा केंद्र माना जाता है। जहां लोगों को अब इस ट्रेन के माध्यम से आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। दौलतपुर चौक-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन चार राज्यों को जोड़ेगी, जिससे इन सभी राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें