फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बड़ी सौगात, हिमाचल से साबरमती का अब सीधा सफर

विज्ञापन
दौलतपुर चौक से साबरमती को रवाना होने से पहले रेल। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिमाचल को बड़ी सौगात प्रदान करते हुए हिमाचल को सीधे साबरमती गुजरात से जोड़ दिया है। जयपुर-दौलतपुर चौक जयपुर एक्सप्रेस (19717-18) का विस्तार अब साबरमती (अहमदाबाद) तक कर दिया गया है। बीते सोमवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वर्चुअली इस रेल विस्तार का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल व विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। हिमाचल से बार-बार इस रेल को साबरमती तक विस्तार करने की मांग आ रही थी। इस पर बीते दिनों यह मामला रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से साझा किया। रेल मंत्री ने अनुरोध को अपनी सहर्ष स्वीकृति देते हुए जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर रेलसेवा का साबरमती (अहमदाबाद) तक विस्तार का शुभारंभ कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को मिली यह सौगात कई लोगों को सुविधा देने के साथ पर्यटन व रोजगार को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगी। इस ट्रेन के माध्यम से वर्तमान में लोग हिमाचल के शक्ति पीठ मां नयना देवी, चिंतपूर्णी व ज्वाला जी तक दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।
वहीं, ट्रेन के जयपुर जाने के कारण सालासर, बालाजी और खाटू श्याम के दर्शन की सुविधा मिल रही है। माउंट आबू और साबरमती को ब्रह्माकुमारीज का बड़ा केंद्र माना जाता है। जहां लोगों को अब इस ट्रेन के माध्यम से आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। दौलतपुर चौक-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन चार राज्यों को जोड़ेगी, जिससे इन सभी राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा। हिमाचल से चलकर पंजाब और हरियाणा को कवर करते हुए राजस्थान और उसके बाद गुजरात में यह ट्रेन पहुंचेगी। सप्ताह में सभी सातों दिन यह ट्रेन चलेगी। बता दें कि हिमाचल के कई व्यापारी व सैन्य कर्मी राजस्थान व गुजरात आवागमन करते रहते हैं। उन्हें इस ट्रेन का भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें