फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमखर में 20.32 ग्राम चिट्टे के साथ बड़सर के तीन युवा दबोचे

विज्ञापन
ऊना के बंगाणा में चिट्टे के साथ पकड़े युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत डुमखर में पुलिस ने शनिवार सुबह नाके के दौरान कार सवार तीन युवकों के कब्जे से 20.32 ग्राम बरामद की। आरोपियों की कब्जे से सीरिंज और दस-दस रुपये के दो अधजले नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसएचओ प्रेमपाल शर्मा की अगुवाई में डुमखर में नाकाबंदी की थी। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऊना की तरफ से आई गाड़ी को जांच-पड़ताल के लिए रोका गया। चालक से कागज चेक करवाने के लिए कहा गया। चालक दस्तावेज चेक करवाने लगा। इसी दौरान पिछली सीट पर बैठे युवक ने खिड़की से बाहर की तरफ एक हैंड बैग फेंका। इस पर पुलिस जवानों की नजर पड़ गई।
इस पर पिछली सीट पर बैठे दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। जांच-पड़ताल पर झाड़ियों की तरफ फेंके हैंड बैग से सीरिंज और दस-दस रुपये के दो अधजले नोट बरामद हुए। इसके अलावा पारदर्शी पॉलीथिन से 20.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ रॉकी 30 निवासी गांव और डाकघर बड़सर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर, साहिल चौधरी उर्फ मनी और पवन कुमार निवासी पथलयार तहसील बड़सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पंजाब से चिट्टे की खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस इसे लेकर तीनों से पूछताछ कर रही है कि खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
तीनों की पुलिस वैरीफिकेशन भी की जाएगी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें