फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर भरे मिठाइयों के सैंपल फेल

Mon, 28 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से ऊना और झलेड़ा स्थित तीन दुकानों से भरे गए मिठाइयों के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। रिपोर्ट में ऊना से एक दुकानदार का कलाकंद, दूसरे का बेसन बर्फी और झलेड़ा के दुकानदार का पेड़ा बर्फी का सैंपल फेल हुआ है।
विज्ञापन


आगामी कार्रवाई के लिए विभाग ने तीनों दुकानदारों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका जवाब दुकानदारों को एक माह के भीतर देना होगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश ठाकुर ने बताया कि विभागीय टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत दिवाली से पूर्व ऊना मुख्यालय की दो और झलेड़ा की एक दुकान से मिठाइयों के सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए सोलन जिले की कंडाघाट स्थित विभागीय लैब में भेजा गया था।


इसकी हाल ही आई रिपोर्ट में तीनों दुकानों की मिठाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में कलाकंद, बेसन बर्फी और पेड़ा बर्फी का सैंपल फेल हो गया है। उन्होंने बताया कि जल्द तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी कर सैंपल फेल होने के कारणों के बारे में पूछा जाएगा। इसका उन्हें एक माह में जवाब देना होगा। उन्होंने बताया कि जवाब न देने की सूरत में दुकानदारों के खिलाफ एडीएम ऊना की कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। वहीं, दुकानदारों द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने की स्थिति में उनके खिलाफ केस चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें