फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के फैसले से जनता को हो रही परेशानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी और पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमसी पार्क से रोष रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचकर एडीएम राजेश मारिया के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि नोटबंदी के कारण आम आदमी को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह कालाधन बाहर लाने के लिए मोदी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इससे आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया है। इस फैसले से 5 प्रतिशत लोगों को निशाना बनाने के लिए देश के 95 प्रतिशत लोगों को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आज बैंकों से अपनी जमापूंजी निकालने के लिए लोगों को घंटों तक कतारों में लगे रहना पड़ रहा है, जहां लोगों को बैंक में मात्र दो हजार रुपये ही मिल रहे हैं।

लोगों को शादी समारोहों और अन्य समारोहों सहित रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने से पहले बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन, केंद्र सरकार जनहितैषी नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कपिला, पीसीसी सचिव अजय जगोता, प्रदेश मीडिया पैनेलिस्ट विजय डोगरा, जिला व्यापार सेल के अध्यक्ष राकेश कैलाश, बुद्धिजीवी सेल के अध्यक्ष एसएन शुक्ला, कामरेड जगतराम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वत्स, जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष राकेश सैणी, जिला महिला अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, पार्षद राजेंद्र कौर, अमन शर्मा, सोमनाथ, वरुण पुरी, कुमार गौरव, भूपिंद्र सिंह, तेलूराम अटवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें