क्षेत्र के गांव पंडोगा में बस और कार की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खड्ड निवासी मुकेश दत्ता (33), विशाल अग्रिहोत्री (34) और बंटी (35) रविवार देर रात अपने किसी निजी कार्य से पंडोगा हुए थे। पंडोगा पहुंचने पर एक बस ने इनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकालकर ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन मुकेश की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उधर, पंडोगा पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञान चंद ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन कर रही है।