विक्कू ने पहले किया ताबड़तोड़ प्रचार, फिर पहुंचे राहुल दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के दर्जन व्यवस्थाओं में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सैकड़ो लोगों के साथ संपर्क सादा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को पता चल गया है कि हम छह पहाड़ पार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार भाजपा को नजर आ रहे छह पहाड़।
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में जनता को झुकाना भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने षड्यंत्र के तहत हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की और बातों से बचती रही और जब बाद में भाजपा द्वारा इन धोखेबाज जनता विरोधी लोगों को प्रत्याशी बनाकर इस बात को साबित कर दिया कि यह साजिश इनकी है। अब जनता इनके जुमलो को पहचान चुकी है और इनको सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पहले मकान बनाने के लिए जो डेढ़ लाख रुपए मिलते थे। उनको बढ़ाकर 7 लख रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि बरसाती आपदा के बाद राजनीतिक आपदा की आग में प्रदेश को झोंकने वाली भाजपा फिर जनता के साथ धोखा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता को इनके धोखे में नहीं आना है।