फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राधा-कृष्ण समेत कई देवताओं की निकाली झांकियां

Mon, 27 May 2024 03:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी में दो दिवसीय सभ्यचारिक एवं धार्मिक मेले के दूसरे दिन शनिवार को डेरा छपड़ी वाले बाथड़ी में मूला डल्लेवाल गायक पार्टी द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किया गया। इसमें राधा-कृष्ण व शिव शंकर व अन्य देवताओं की झांकियां निकाली गईं और बाबा सिद्ध चानो की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी डेरे में पहुंचकर हाजरी लगाई औऱ बाबा जी का आशीर्वाद लिया। हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू व न्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा जी का आशीर्वाद लिया। भगत सतपाल सिंह ने उपमुख्यमंत्री को सिरोपा देकर सम्मानित किया। शनिवार को इस सभ्यचारिक एवं धार्मिक मेले में फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गायक व हास्य कलाकारों ने बाबा सिद्ध चानो जी महाराज का गुणगान किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबा सिद्ध चानों के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए डेरे की तरफ से लंगर की व्यवस्था की गई। गद्दी नशीन भगत सतपाल सिंह, जरनैल सिंह, मोनू, शेरू, मोहित, सत्तू, विक्की, खुशी राम व अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें