फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के चंगुल में फंसकर लक्ष्य से भटकी युवा पीढ़ी : दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, युवा अपने सारी शक्ति खुद को अनुशासित करके लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर फोकस करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बंगाणा कॉलेज के विद्यार्थियों को वीरवार को साइबर क्राइम, यातायात नियमों, नशे और पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया। काॅलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी दीपक कुमार ने कहा कि देश में हर रोजाना करोड़ों फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी तरह का ओटीपी साझा न करने के लिए जागरूक किया। कहा कि वर्तमान का दौर सोशल मीडिया का है और युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के चंगुल में फंसकर रह गई। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के रास्ते से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है कि युवा अपने सारी शक्ति खुद को अनुशासित करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर फोकस करें। कहा कि देखा-देखी में युवाओं में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और रील बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है, जो बहुत ही घातक बात है और सोशल मीडिया से बाहर निकाल कर युवाओं को अपने जीवन में अपने आदर्श का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समाज के सामने नशा सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके लिए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने आस-पड़ोस में अगर किसी भी तरह की घटना है तो पुलिस को अवश्य बताएं और 112 नंबर पर किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी दें। बताने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कॉलेज की लड़कियों से भी आह्वान किया कि अगर किसी भी प्रकार का कोई यौन उत्पीड़न हो रहा है तो उसे सहन न करें। उसके खिलाफ आवाज उठाएं। प्रिंसिपल रमेश ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे काॅलेज के युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली का पता चला। विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने से युवाओं की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आएगा और उसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
हर्ष कुमार का कहना है कि कार्यक्रम में यातायात नियमों और बिना सीट बैलेट और हेलमेट के दोपहिया वाहन ड्राइव न करने का संकल्प लिया और दूसरों को भी जागरूक करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


बॉक्स
विशाल कुमार का कहना है कि साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के माध्यम से जो ठगी का शिकार हो रहे हैं उसे कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में जानकारी मिली।

बॉक्स
तनु ठाकुर का कहना है कि समाज में जो आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, पुलिस ने इन पर विराम लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की। समाज में जो नैतिक मूल्य खत्म हो रहे हैं, उससे वर्तमान युवा पीढ़ी गलती दिशा की ओर जा रही है।
विज्ञापन

-
बॉक्स
वैदेही शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में यौन उत्पीड़न से लेकर अन्य अपराध संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने लड़कियों से आह्वान किया कि वह अपराध को सहन न करें। तभी इस पर विराम लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें