फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 45 लोगों की ई-केवाईसी का नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ग्राम पंचायत लोअर अंदौरा और किन्नू में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अंब और भरवाईं की ओर से राष्ट्रीय अभियान के तहत वित्तीय समावेशन और केवाईसी पर जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य पात्र लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और समय पर केवाईसी दस्तावेज अपडेट करने के लिए जागरूक करना था। लोअर अंदौरा में करीब 75 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 45 की ई-केवाईसी दोबारा अपडेट की गई। किन्नू में 45 प्रतिभागियों में से 20 की ई-केवाईसी की गई। पीएनबी के जिला अग्रणी कार्यालय से सुमित कुमार ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन धन योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं और केवाईसी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रयास वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और समाज के सभी वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें