संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर में शनिवार देर रात पुराने बस अड्डे के नजदीक गोपाल प्रिय गोशाला चौक में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान की दीवार और बिजली की खंभे से जा टकराया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक के अंदर ही फंसा रहा और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकल गया।
ट्रक चालक की पहचान बलवीर सिंह निवासी बाथड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और बाद में ट्रक को सड़क के बीच में से हटाया गया। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रविवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्जकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।