ऊना। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि 25 अगस्त को ऊना जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा संगठन की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारी, 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, और प्रदेश के 171 मंडलों के मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।
शाम मिन्हास ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के कई शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शामिल रहेंगे। संवाद