फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के साढ़े छह बजते ही गिरे दुकानों के शटर

विज्ञापन
ऊना बाजार में उपायुक्त के आदेश पर शाम साढ़े छह बजते ही दुकान बंद करते हुए। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला उपायुक्त के आदेश पर मंगलवार को जिला के बाजारों में असर देखने को मिला। शाम साढ़े छह बजते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दी। इस दौरान अधिकतर दुकानदार प्रशासन के आदेशों को लेकर जागरूक नजर आए। वहीं पहला दिन होने के कराण कुछ दुकानों को बंद करने आधा घंटा तक देरी भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम होते ही ऊना शहर की दुकानों में हलचल तेज हो गई। दुकानदार खरीदारी करने पहुंचे लोगों को साढ़े छह बजे से पहले सामान की बिक्री करने की जल्दबाजी में नजर आए। इसके साथ ही दुकानदारों ने बाहर पड़ा सामान भी समेटना शुरू कर दिया। साढ़े छह बजते ही दुकानदारों ने शटर नीचे कर दिया और अधिकतर बाजार सूने हो गए। इस दौरान कुछ लोग प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए भी दिखे। बाजारों में कुछ दुकानें शाम सात बजे तक भी खुली रही। हालांकि आसपास की सभी दुकानें बंद होने के बाद उन्होंने भी धीरे-धीरे सामान समेटना शुरू कर दिया। साढ़े सात बजे तक लगभग सभी दुकानें बंद नजर आई। उधर, उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोगों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दुकानों में कोविड एसओपी का पालन किया जाए। इसे जांचने के लिए प्रशासन की टीम बाजारों का औचक निरीक्षण भी करेगी।
यह हैं आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकानें, बाजार व मॉल रोजाना शाम साढ़े छह बजे के बाद बंद रहेंगे। जबकि शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश फल सब्जी की बिक्री, दूध डेयरी उत्पाद की बिक्री के लिए पंजीकृत दुकानों, होटल व दवाई की दुकानों पर लागू नहीं होंगे। जिला में सभी रेस्तरां व ढाबा रात दस बजे तक बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत पर ही संचालित होंगे। जबकि सरकार द्वारा अधिकृत शराब ठेका आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे। यह आदेश 24 जनवरी सुबह छह बजे तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें