फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में प्रचंड गर्मी ने सूने किए बाजार व सड़कें

विज्ञापन
भीषण गर्मी में कर्फ्यू जैसे हालात... ऊना में भीषण गर्मी व धूप के दौरान दोपहर के समय खाली पड़ा ऊना का - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी की मार से बाजार और सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लोग सुबह 9:00 बजे के बाद घरों से निकलने में गुरेज कर रहे हैं। आलम यह है कि दोपहर होते-होते बाजार और सड़कें पूरी तरह खाली हो जाती हैं। चंद लोग जो कड़ी धूप में बाहर निकलते भी हैं वे भी सिर को ढक कर एक स्थान से दूसरी जगह पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा था। ऐसे में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। लगातार बढ़ रही गर्मी और लू से लोगों को आंखों में जलन और त्वचा संबंधी समस्याएं पेश आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी से बचाव के उपायों को अपनाकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी क्षेत्र में बारिश से राहत मिलने के आसार भी कम हैं। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा। कहा कि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उससे गर्मी या तापमान में न के बराबर असर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें